फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बीएसई की तृतीय वर्ष की छात्रा पर लोहे की रोड़ से हमला।

बीएसई की तृतीय वर्ष की छात्रा पर लोहे की रोड़ से हमला।

Mon, 03 Dec 2018 08:15 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
बीएसई की तृतीय वर्ष की छात्रा पर लोहे की रोड़ से हमला।
बीएससी की तृतीय वर्ष की छात्रा पर लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन

पलवल। छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में समझौता नहीं करने पर एक व्यक्ति ने बाइक सवार बीएससी की छात्रा पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रचना ने बताया कि पीड़िता छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बीएसई की तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व अभ्रद व्यवहार करने का एक मामला गांव बढ़ा निवासी रामधन के खिलाफ पहले से ही चल रहा है। रामधन इसी बात की रंजिश पाले हुए है और पीड़िता पर बार-बार मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है। जब पीड़िता व उसके परिजनों ने समझौता करने से इंकार कर दिया है। दो दिसंबर को छात्रा पलवल किसी काम से आ रही थी। उसी दौरान रामधन ने पीड़िता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की व अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शराब के नशे में ग्राहकों से अभद्र व्यवहार
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाबे पर शराब के नशे में ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर ढाबा संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित प्रकाश ढाबा संचालक सुमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 25 नवंबर की शाम को गांव टिकरी गुर्जर निवासी दीपक शराब के नशे में ढाबे पर आया और ग्राहकों व कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने लगा। पीड़ित ने दीपक को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन दीपक ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed