{"_id":"5c00278cbdec22418c7a8020","slug":"21543513996-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जेठ पर छेडछाड का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जेठ पर छेडछाड का आरोप
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप
हथीन। एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने और जेठ-जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि पीडिता की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। पति और ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। महिला का आरोप है कि मांग पूरी ने होने पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाये तथा जेठ ने छेड़छाड़ की। इसके बाद उससे सामान छीनकर मारपीट कर घर से जान से मारने की धमकी देते हुए निकाल दिया। पीड़िता के बयान पर गांव पृथला निवासी पति ईश्वर, जेठ ब्रह्म सिंह, जेठानी सविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
हथीन। समीपवर्ती गांव कोंडल से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के पिता की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि सीताराम नामक युवक 21 नवंबर को गांव कोंडल आया हुआ था। इसके बाद से वह लापता है। ब्यूरो