फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मुकदमा दर्ज होने के अब आत्महत्या की कड़ियों की जाँच में लगी पुलिस

मुकदमा दर्ज होने के अब आत्महत्या की कड़ियों की जाँच में लगी पुलिस

Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के अब आत्महत्या की कड़ियों की जाँच में लगी पुलिस
फॉलोअप: कुलदीप आत्महत्या प्रकरण
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद अब आत्महत्या की कड़ियों की जाँच में लगी पुलिस
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का हो रहा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। गाँव मानपुर में 24 वर्षीय युवक कुलदीप ने जहर खाकर नहीं फांसी लगाकर आत्महत्या की। यह तथ्य जाँच में सामने आया है। थाना प्रभारी बहीन रामदयाल ने बताया उनके पास पहले जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना आई थी। अब जाँच के बाद पता चला है कि कुलदीप ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जाँच अधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि मृतक के गले पर निशान मिले हैं। जिनकी जाँच की जा रही है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जाँच आगे बढ़ेगी। इस मामले में पुलिस सुसाइड नोट में लिखे सभी तथ्यों की जाँच कर रही है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा कुलदीप के साथ हुई घटनाओं की कड़ियों को भी जोड़कर जाँच होगी। इस संदर्भ में मृतक कुलदीप के पिता शिव सिंह के बयान पर बहीन थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि हरसिंह निवासी मानपुर, राजकीय कालेज के प्रिंसिपल रोहताश कुमार, इसी कालेज के सूबेदार, सुशीला सांगवान, शारदा, मानपुर निवासी अनीता, धर्मेन्द्र व जितेन्द्र, पृथला निवासी सतवीर और रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी डूंगर कुमार तथा होडल निवासी माधव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जाँच अधिकारी के अनुसार आत्महत्या से पूर्व लिखे गए नोट के सभी तथ्यों की जांच गहराई से की जा रही है। कड़ी में कौन-कौन लोग जुड़े हैं इस बारे में भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed