फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गांवों में माइक्रो कैंप लगा दी अधिकारों का मेला के बारे में जानकारी

गांवों में माइक्रो कैंप लगा दी अधिकारों का मेला के बारे में जानकारी

Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांवों में माइक्रो कैंप लगा दी अधिकारों का मेला के बारे में जानकारी

विज्ञापन
अधिकारों का मेला के बारे में जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव डा. कविता कांबोज के मार्गदर्शन में 31 अगस्त को लगने वाले अधिकारों का मेला के तहत गांव तुमसरा, बामनीखेड़ा व गुदराना गांव में माइक्रो कैंप लगाए गए। इन कैंपों में लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र भी लिए गए। उन समस्याओं को 31 अगस्त को एमवीएन विश्वविद्यालय में लगने वाले अधिकारों के मेले मेें समाधान कराया जाएगा। तूमसरा गांव में आयोजित कैंप में पैनल अधिवक्ता मंजुल कुमार व नरेंद्र कुमार पैराविधिक, ट्रैफिक पुलिस से मुंशी सरबजीत ,हिंदुस्तान स्काउट से विपुल , रवि व सरपंच उपस्थित थे। मंजुल व सबरजीत ने जिन लोगों के चालान कटे हुए थे उन्हें भरने के अपील की। ग्रामीणों को अधिकारों का मेला के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। वहीं गांव लोहीना,बामनीखेड़ा व गांव गुदराना में पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य, पवन, सुनील कुमार तथा बिजली विभाग से सीएससी अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने गांवों में बिजली से संबंधित समस्याओं का तुरंत मौके पर ही निपटारा किया। इनमें बिजली का नया कनेक्शन, गलत बिल को ठीक करना तथा लोड कम कराना, ढ़ीले तारों को ठीक करना, पुराने तारों को बदलवाने, ट्रांसफॉर्मर लगवाने, मीटर बदलने आदि समस्याओं के निपटारे बारे दरखास्त ली गयी। इस अवसर पर सरपंच महावीर शर्मा, लच्छो देवी, राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed