फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सुसाइड नोट छोड़कर युवक नहर में छलांग लगाई,अभी तक नही लगा सुराग

सुसाइड नोट छोड़कर युवक नहर में छलांग लगाई,अभी तक नही लगा सुराग

Tue, 02 Apr 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट छोड़कर युवक नहर  में छलांग लगाई,अभी तक नही लगा सुराग
सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने लगाई नहर में छलांग
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती गांव मिंडकोला स्थित गुड़गांव नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी है। उसकी खोज के लिए स्थानीय पुलिस और परिजन जुटे हुए हैं। हथीन थाना प्रभारी जयराम और चौकी इंचार्ज मोहम्मद अब्बास खान ने स्टाफ को लगाया हुआ है।

छलांग लगाने वाले युवक यादूपुर निवासी महावीर है। चौकी इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि युवक अपनी पत्नी से रविवार को धारूहेड़ा स्थित रामनगर की कहकर निकला था। उसने छलांग लगाने से पूर्व एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। युवक सुसाइड नोट में अपना नाम और परिजनों का नंबर भी लिखा है। वहीं पुलिस युवक के आत्महत्या करने की वजह को भी छिपा रही है। नहर में कूदने से पहले युवक ने अपनी मोटर साइकिल और चप्पल वहीं छोड़ दी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोज शुरू की है। समाचार भेजे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने भी अभी कोई शिकायत पुलिस को नही दी है। अभी उसकी खोज को ही प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed