{"_id":"5c4f3ba3bdec22736b5e99ed","slug":"201548696483-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवीआर पर आकर मंथली मांगी, गोलियां चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीवीआर पर आकर मंथली मांगी, गोलियां चलाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी नहीं दी तो सिनेमा हॉल के कर्मचारी पर चलाई गोली, बचा
असावटा मोड़ स्थित रेड रॉक सिनेमा घर के बाहर वारदात, दहशत
- भागते हुए बदमाशों ने कहा, अभी तो केवल ट्रेलर है, रंगदारी नहीं दी तो दिखाएंगे पूरी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सिनेमा घर के टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारियों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कर्मचारियों पर दबाव बनाया कि मासिक रुपये उन्हें दें। इससे मना करने पर रविवार देर शाम कार सवार अज्ञात युवकों ने सिनेमा घर के टिकट काउंटर पर बैठे कर्मी और गेट पर खड़े सुरक्षा प्रहरी पर सीधी गोली चलाई। एक गोली टिकट काउंटर के शीशे को तोड़ती हुई दीवार में लगी और दूसरी गोली सुरक्षाकर्मी के पास से निकलती हुई कैंटीन के पास दीवार में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार युवक ये कहते हुए फरार हो गए कि यह तो केवल ट्रेलर था। मासिक नहीं दी तो पूरी फिल्म दिखा देंगे। गोली चलाने वाले युवकों की वारदात व कार का नंबर सिनेमा घर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। कैंप थाना पुलिस ने टिकट काउंटर में बैठे कर्मी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी रणवीर के अनुसार पलवल के गांव कुसलीपुर निवासी हरप्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह असावटा मोड़ स्थित रेड रॉक सिनेमा घर पर टिकट काटने का काम करता है। 27 जनवरी की शाम छह बजे हरप्रसाद सिनेमा घर के टिकट काउंटर में बैठा हुआ था। उसी समय एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी और कार में से उतरे युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान उक्त युवकों ने जान से मारने की नियत से पीड़ित के काउंटर पर सीधी गोली चला दी। पीड़ित ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई और गोली काउंटर के शीशे को तोड़ते हुए दीवार में जा लगी। इसी दौरान उक्त युवकों ने एक गोली गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी पर भी चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। गोली चलाने वाले युवकों ने कहा कि यदि यहां पर सिनेमा चलाना है तो उन्हें महीना देना पड़ेगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कार सवार युवक कट्टे सहित धरा, साथी फरार
पलवल। शहर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार सवार एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है जबकि आरोपी के तीन साथी पुलिस को देख मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने युवक के कब्जे से हथियार बरामद कर उसके व फरार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि वह नूंह रोड पर नाज सिनेमा के पास रात्रि गश्त पर मौजूद थे। उसी समय एक वैगनआर कार आती दिखाई दी जिसे शक होने पर रुकवाया गया तो कार में चार युवक सवार थे। तीन युवक पुलिस को देख गलियों में फरार हो गए जबकि एक युवक को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप निवासी बांस मोहल्ला पलवल बताया और अपने फरार साथियों के नाम धर्मेंद्र निवासी लैंहोडली, कृष्णा कालोनी निवासी श्याम व मीट मार्केट निवासी भारत बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।