{"_id":"5c02baa1bdec22419975af75","slug":"201543682721-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथ समाज ने किया गोरखधंधा शब्द बंद करने का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथ समाज ने किया गोरखधंधा शब्द बंद करने का स्वागत
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथ समाज ने किया गोरखधंधा शब्द बंद करने का स्वागत
पलवल। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज की बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया में गोरखधंधा शब्द के प्रयोग को बंद करने के आदेश पर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर जोगी समाज द्वारा भारत सरकार व अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम योगी व हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष अनूप जोगी का आभार जताया। बता दें कि जोगी समाज भगवान शिव को अपना आराध्य व गोरखनाथ को अपना गुरु मानता है, लेकिन मीडिया में गलत शब्दों और बातों के लिए गोरखधंधा शब्द का प्रयोग किया जाता था, जिससे जोगी और नाथ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती थी। जिसको लेकर कार्यकारिणी ने कई बार सरकार को ज्ञापन व विरोध जताया था। जिसका संज्ञान में लेते हुए प्रसार भारती आकाशवाणी निदेशालय नई दिल्ली द्वारा इस शब्द को बंद करने के आदेश जारी किए। बैठक में जितेंद्र जोगी, अनिल जोगी, अमित जोगी, रविंद्र जोगी, भूपराम जोगी, सुरेंद्र जोगी, गौरव जोगी, सुनील जोगी मौजूद रहे। ब्यूरो