फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हथियारों के बल पर लूटे 40 हजार व मोटरसाइकिल

हथियारों के बल पर लूटे 40 हजार व मोटरसाइकिल

Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर लूटे 40 हजार व मोटरसाइकिल
हथियारों का भय दिखा 40 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

- बाइक भी साथ ले जाकर बीच में छोड़ गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव बेढ़ा पट्टी जा रहे एक व्यक्ति से मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश रुपयों से साथ उसकी बाइक को भी ले गए लेकिन आगे जाकर रास्ते में छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बेढ़ा पट्टी निवासी गजेंद्र पुत्र भगवान सिंह अपनी रिश्तेदारी से होकर गांव वापस आ रहा था। जब वह गढ़ी रोड पर पहुंचा तो दो बदमाशों, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था ने उसे रोक लिया तथा हथियार के बल पर उससे लूटपाट की। मामले की सूचना गजेंद्र ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत नाका लगाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद कर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब से गांव गढ़ी पट्टी में कारगिल शहीद राजबीर सिंह के स्मारक स्थल से सीआइए पुलिस चौकी को हटाया गया है, तब से बदमाश इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं तथा आए दिन इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सीआइए चौकी जो कि बदलकर राजमार्ग पर कर दी है, उसे वापस गढ़ी पट्टी में स्थानांतरित किया जाए। गढ़ी पट्टी के ग्रामीण पूर्व सरपंच बलदेव, मा. मनोहर लाल,अजय ,जयपाल, नंदकिशोर, जिले सिंह, तेजराम, सरजीत, सतवीर, घनश्याम आदि ने पुलिस कप्तान से भी इस बारे में मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों की मांग को आला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। लूटपाट जैसी वारदात पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed