{"_id":"5b8d772742c792467002482d","slug":"201535997735-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना रेती चोरी कर ले जा रहे डंपर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना रेती चोरी कर ले जा रहे डंपर काबू
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
यमुना रेती चोरी कर ले जा रहे डंपर काबू
पलवल। यमुना से चोरी की गई रेती से भरे दो ओवरलोड वाहनों को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से काबू किया है। साथ ही पुलिस ने एक वाहन के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि दुसरा वाहन चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शहर थाना पुलिस ने किठवाड़ी चौक पर रेती से भरे ओवरलोड़ हाईवा को काबू किया और साथ मेवली (नूंह) निवासी चालक अरसद को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार चांदहट थाना पुलिस ने गांव बढ़ाम के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू किया जिसमें रेती भरी हुई थी। ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देख ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार बाइक एक साथ चोरी
पलवल। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने बाइक मालिकों की शिकायतों पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चोरों ने न्यू दिल्ली निवासी सुनील की बाइक को शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर चौक से, गांव जाजरु निवासी टेक सिंह की बाइक को निजी धर्मशाला से, अलवर के राईबका गांव निवासी रामपाल की बाइक को सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव किशोरपुर से व गांव रसूलपुर निवासी राजकुमार की बाइक को कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी से चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक हुआ लापता
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र से 26 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अली हुसैन के अनुसार पलवल की रामनगर कालोनी निवासी सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई गत एक सितंबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
पलवल। गांव बघौला के समीप तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ऑटो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार गांव बघौला निवासी दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 31 अगस्त को गांव के समीप उसे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे दिनेश घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ऑटो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।