फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सड़क नहीं बनी, कीचड़ ने लिया दल-दल का रूप

सड़क नहीं बनी, कीचड़ ने लिया दल-दल का रूप

Sat, 25 Aug 2018 06:04 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क नहीं बनी, कीचड़ ने लिया दल-दल का रूप
सड़क नहीं बनी, कीचड़ ने लिया दल - दल का रूप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एक तरफ प्रदेश सरकार जिले में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों को बनवाने का दावा कर रही है, वहीं जिले में आज भी कई मुख्य सड़क ऐसी हैं, जिनकी हालत देखकर सरकार के दावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई गांवों को जोड़ने वाली बड़ौली लिंक मार्ग से लालगढ़ होते हुए टीकरी गुर्जर तक जाने वाली सड़क की हालत देखकर वहां से गुजरने के नाम पर ही लोगों को पसीने आने लगते हैं। सड़क पक्की न होने के कारण वहां अब बनी हुई कीचड़ ने दल - दल का रूप ले लिया है। जिसके चलते वाहनों का तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।

इस सड़क की हालत के कारण लोगों ने यहां से निकलना ही छोड़ दिया है। जिसके कारण काफी लंबा घूमना पड़ता है। लोग इस सड़क की शिकायत कई बार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा उपायुक्त और सीएम विंडो पर भी कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी आज तक इस सड़क की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया है। लोगों की मांग है कि इस सड़क को बनवाया जाए। दिनेश सरपंच, सुनील नंबरदार, सुरेंद्र व अशोक कुमार का कहना है कि इस सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे इस बारे में सीएम से भी मिलेंगे। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा का कहना है कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी तथा जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान करा सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। वे सोमवार को इस बारे में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed