फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई चर्चा

जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई चर्चा

Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई चर्चा

विज्ञापन
जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. कविता कांबोज ने बताया कि आठ सितंबर को लगने वाली चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों के निपटाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित केसों को भी निपटाया जाएगा।

डॉ. कविता कांबोज ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को गांव मित्रोल में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित एमवीएन यूनिवर्सिटी में प्राधिकरण की ओर से अधिकारों का मेला कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त कैंप में संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाएगा। कैंप में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बिजली और पानी के बिल ठीक करने, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, राशन कार्ड बनवाने, श्रम कल्याण, मुफ्त कानूनी सहायता, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, शिक्षा ऋण, अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र व सक्षम योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित दरखास्तों को जल्द से जल्द डिस्पोज करने व निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएंगी। न्यायिक परिसर स्थित एडीआर सेंटर में अधिकारियों की बैठक के दौरान मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों के निपटान के संबंध में विचार-विमर्श किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, बैंक रिकवरी, वाहन दुर्घटनाओं, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत व पेयजल शुल्क संबंधी, राजस्व संबंधी तथा विभिन्न प्रकार के अन्य दीवानी केसों का निपटान किया जाएगा। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, श्रम विभाग के अतिरिक्त बैंक व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed