{"_id":"5b65de0f4f1c1bbd298b7c22","slug":"201533402639-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप: चोर को पीट कर मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोअप: चोर को पीट कर मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चोर को पीट कर मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
-गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
-एसपी ने प्रारंभिक तौर पर मॉब लिंचिंग से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव बहरोला में पशु चोरी करने आए एक चोर की परिवार के लोगों द्वारा पिटाई करने से हुई मौत के मामले में सदर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे गश्त कर रहे एएसआई सुरेश कुमार को सूचना मिली थी की बहरोला गांव के निकट खेतों में श्रद्धाराम के बेटे मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। रात्रि में चोर उनके मकान में भैसों को चोरी करने के इरादे से घुस गए। परिवार के लोगों की नींद खुलने पर दो चोर फायर करते हुए भाग गए, लेकिन एक मौके पर ही पकड़ा गया। परिवार के लोगों ने उसे बांध दिया और पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम
जब श्रद्धाराम के बेटों के घर के पास पहुंची तो उनके घर के आगे एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा था। मृत व्यक्ति के हाथ व पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के पेट में चोट लगने के कारण उसकी आंते फट गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में वीर सिंह, प्रकाश व राम सिंह के खिलाफ मारपीट कर गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। रामकिशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोर उनके घर पशुओं को चोरी करने आए थे। इस दौरान हलचल होने पर तीनों भाई जाग गए। दो चोर हवाई फायर करते हुए भाग गए तथा जबकि एक को उन्होंने पकड़ कर बांध लिया और मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला मॉब लिचिंग का नहीं है।