{"_id":"5b5b11424f1c1b466d8b72c7","slug":"201532694850-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांई करूधाधाम मंदिर में गुरूपूर्णिमा पर्व पर हुआ यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांई करूधाधाम मंदिर में गुरूपूर्णिमा पर्व पर हुआ यज्ञ
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांई करुणाधाम मंदिर में गुरुपूर्णिमा पर्व पर पूजन-हवन
पलवल। सांईं विहार अगवानपुर स्थित ओम श्रीसांई करुणाधाम मंदिर व कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा पर्व पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी प्रेम शरण ने यज्ञ संपन्न कराया। मिशन सांई करुणाधाम के संयोजक सतीश भूटानी व उनकी पत्नी ऋतु भूटानी मुख्य यजमान रहे। यज्ञ में प्रधान अरविंद कालड़ा व उनकी पत्नी गीता कालड़ा, शुभम कालड़ा, निर्माण कमेटी के निवर्तमान चेयरमैन मनोज छाबड़ा, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश दुआ व उनकी पत्नी ममता दुआ ने यज्ञ में शामिल रहे। श्यामा सेठी ने सुबह सबसे पहले सांई बाबा के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। सुबह मंगला स्नान के उपरांत आरती की गई। सांईं प्रतिमा स्थल को फूलों से सजाया गया। सांई बाबा के श्रृंगार में सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चांदी के मुकुट व हार से सांई बाबा का विशेष श्रृंगार भी किया गया। ब्यूरो