फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   200 employees of electricity department on radar

बिजली विभाग के 200 कर्मचारी रडार पर

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
200 employees of electricity department on radar
हथीन। हरियाणा के जेल एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से करवाए हैं। मंत्री रणजीत चौटाला शनिवार को खंड हथीन के गांव उटावड में एक जनसभा को संबोधित करे रहे थे।
विज्ञापन

गांव उटावड़ में पहुंचने पर ग्राम वासियों व हल्का हथीन विधानसभा की जनता ने मंत्री रणजीत चौटाला व विधायक हथीन प्रवीण डागर का फूल माला व पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने गांव उटावड में 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की तथा गांव बहीन, जैंदापुर के सब स्टेशनों को 33 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर अपग्रेड करके 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की। उटावड पावर हाउस निर्माण पर 37 करोड़ खर्च होंगे। बिजली मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने विधायक प्रवीण डागर द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करते हुए कहा कि उनके विभाग से संबंधित जो भी मांगें हैं उन्हें पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2018 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 30 हजार रुपये जमा करवा रखे हैं। उनको आगामी तीन से चार महीने में बिजली के कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि हथीन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास से विकास कार्य किए हैं। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क के क्षेत्र में हो या अन्य किसी क्षेत्र में। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र विधूडी, हथीन मंडल प्रधान राकेश गर्ग, डॉ. दिनेश डागर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव हक्कू खान, नगर पालिका हथीन के चेयरमैन सुमित राजपूत, लेखराज सहरावत, गयालाल चांदहट, महेंद्र भडाना, उटावड के पूर्व सरपंच अख्तर, लखनाका पूर्व सरपंच जाकिर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत सहित दर्जनों गांवों के पंच-सरपंच व मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed