फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   200 crore will be spent in Hathin.

Palwal News: हथीन में 200 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
200 crore will be spent in Hathin.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन। महाग्राम योजना के तहत हथीन क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक बजट खर्च होगा। यह जानकारी विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हथीन क्षेत्र के छह गांवों उटावड,कोट ,आली मेव, मण्डकौला ,छांयसा एवं रूपडाका को शामिल किया गया है। योजना के पूर्ण होने पर संबंधित गांवों में प्रति व्यक्ति 110 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल मिलेगा। उन्होंने महाग्राम के तहत आईबीएस सेंटर ,बूस्टिंग स्टेशन एवं वाटर टैंक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। चौधरी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए।

उन्होंने गांव अंधरोला, मोहदमका, गुराक्सर, खिल्लुका, गौहपुर, जराली एवं हथीन शहर में पेयजलापूर्ति सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं के लिए बिजली कनेक्शन देने में प्राथमिकता से कार्य करें। इलाके के लोगों को स्वच्छ पेयजलापूर्ति निरंतर मिलती रहे। इसके लिए कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता पी के चौहान, एसडीओ त्रिलोक चंद मंगला ,बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल एवं स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed