फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 arrested in Palwal

लूटपाट और चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 15 May 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in Palwal
हथीन। दो बाइक सवारों से आधा दर्जन बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे लूटे गए 37 हजार 700 रुपये में से 7 हजार बरामद किए हैं। आरोपियों को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि मंगलवार 12 मई को हथीन के जयन्ती मोड निवासी सलीम ने आमीर, शाहरूख, युसुफ और काला निवासियान हथीन तथा 2-3 अन्य के खिलाफ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूटने के मामले में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से दो आरोपियों आमीर और काला उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 7 हजार बरामद किए। शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed