फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कार सवार के साथ टोलकर्मियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी।

कार सवार के साथ टोलकर्मियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी।

Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कार सवार के साथ टोलकर्मियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी।
कार सवार का एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने का आरोप
विज्ञापन

- शिकायत करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सवार एक व्यक्ति के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रामकरण के अनुसार नई दिल्ली निवासी इरसाद अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने दो-तीन साथियों के साथ 9 दिसंबर को किसी काम से होडल गया था। जब वह वापस आ रहे थे तो निजी ढाबे पर पीड़ित अपने फोन को भूल आया और आते समय जब गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा को पार कर लिया तो फोन के बारे में पता चला। पीड़ित जब फोन को लेने वापस जा रहा था तो टोल कर्मियों ने टोल कटवाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि उसके पास नगद रुपये नहीं है और एटीएम से टोल कटवाएगा लेकिन एटीएम का पिन नंबर उसके फोन में है जिसे लेने वह जा रहा है और वापस आते समय टोल चुकता कर देगा। जिसके बाद टोल कर्मियों ने पीड़ित के एटीएम को रख लिया और कहा कि वापस आते समय एटीएम ले लेना। वापस आते समय पीड़ित ने एटीएम से टोल कटवा लिया और एटीएम को लेकर अपने घर आ गया। अगले दिन पीड़ित के एटीएम से 1500 रुपये निकाले गए और दूसरे दिन 200 रुपये निकाले गए। पीड़ित का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उसके एटीएम के फोटो ले लिए और पिन कोड उनके पास पहले ही पहुंच गया था। पीड़ित जब इस बारे में पता करने 30 दिसंबर को टोल बैरियर पर पहुंचा तो वहां पर टोल कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed