फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   युवक पर कुल्हाड़ी फरसों से हमला , मामला दर्ज

युवक पर कुल्हाड़ी फरसों से हमला , मामला दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवक पर कुल्हाड़ी फरसों से हमला , मामला दर्ज
युवक पर कुल्हाड़ी और फरसों से हमला , मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दीघोट में आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक को घर जाते समय रास्ते में घेरकर चार लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी फरसों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार घायल युवक के भाई श्याम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई टिंकू बीती देर शाम करीब 6 बजे गांव में किसी काम से गया था। काम को निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे लीले कल्लू और उनकी मां वीरो व एक अन्य के घर में कुल्हाड़ी और फरसों से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका भाई को गंभीर चोटें भी आई हैं। हमले के बाद उक्त लोग उसे पास ही बने नाले में फेंक कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हमले में टिंकू को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक के भाई शिकायत पर व घायल युवक के बयानों के आधार पर तीन नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed