फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सात जगहों से चोरों ने आभूषण व नगदी चोरी की

सात जगहों से चोरों ने आभूषण व नगदी चोरी की

Tue, 28 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
सात जगहों से चोरों ने आभूषण व नगदी चोरी की
सात जगहों से चोरों ने आभूषण और नगदी चोरी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सात अलग-अलग जगहों से अज्ञातों ने चोरी की। चोरों ने कहीं से नकदी तो कहीं से आभूषण चोरी किए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी ब्रजमोहन ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गत 27 अगस्त को वह आगरा चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में अपने खाते से तीन लाख 70 हजार रुपये की नगदी को बैग में लेकर ऑटो से अपने घर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंदा पदार्थ फेंक दिया जिससे पीड़ित के कपड़े गंदे हो गए है। पीड़ित अपने घर पहुंचा और चारपाई पर बैग को रखकर नहाने चला गया। जब नहाकर वह तो देखा चारपाई से बैग गायब था। जिसमें पीड़ित की नगदी, एटीएम, पेन कार्ड व अन्य सामान था।

तुहीराम कालोनी निवासी रविंद्र गोयल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गत 27 अगस्त की रात को चोर उसके मकान से दो लाख 50 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए। आर्य नगर निवासी धर्मसिंह के टाटा-407 को पंचवटी मंदिर वाले मार्ग से चोरी कर लिया गया। गांव पलक निवासी पवन कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि गांव बामनीखेड़ा स्थित जीओ टावर से चोर दो बैटरियों को चोरी कर ले गए। गांव फिरोजपुर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी है कि गांव बडौली निवासी कालू दो मेज व अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। गांव बढ़ा निवासी पृथ्वी सिंह ने शिकायत दी है कि गांव निवासी धीरज व दीपक उसके ट्यूबवैल की दो मोटरों को चोरी कर ले गए। शमशाबाद निवासी सुरजन सिंह ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि चोर उसके घर से सोने की चेन चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने इन सभी मामलों में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed