फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आखिरकार होडल को मिल गया एसडीएम

आखिरकार होडल को मिल गया एसडीएम

Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार होडल को मिल गया एसडीएम
आखिरकार होडल को मिल गया एसडीएम, छह माह बाद लिया चार्ज
विज्ञापन

-स्वच्छ व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देनी प्राथमिकता: एसडीएम गजेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। पिछले छह माह से रिक्त पड़े उपमंडल नागरिक अधिकारी (एसडीएम) के पद पर आखिरकार स्थायी नियुक्ति हो गई है। इस पर नूंह के नगराधीश गजेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। गजेंद्र सिंह ने मंगलवार को होडल आकर एसडीएम का चार्ज संभाल लिया है। एसडीएम ने कार्यभार संभालने के साथ ही उपमंडल के अधिकारियों की लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक ली।
बैठक में एसडीएम गजेंद्र ने कहा कि उपमंडल के लोगों को स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली शिकायतों और समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाए। लोगों को सरकारी विभागों के चककर न कटवाएं जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं हैं, उनको प्राथमिकता पर जल्द से जल्द निपटाया जाए।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसडीएम ने लघु सचिवालय में बने सरकारी विभाग कार्यालयों और तहसील परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां काम काज की भी समीक्षा की। एसडीएम ने शहर के मुख्य बाजार के अलावा अन्य कई चौराहों का भी निरीक्षण किया। शहर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर बाढ़ से प्रभावित केरल के लिए जरूरी सामान दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को दवाईयां, कपडे़, खाने के सामान दान में दें। उन्होंने बताया कि उपमंडल में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के साथ-साथ बाजारों में हुए अतिक्रमण की समस्या को दूर कराना तथा जिला उपायुक्त द्वारा चलाई जा रही पॉलिथीन मुक्त पलवल को आगे बढ़ाया जाएगा तथा होडल उपमंडल में भी पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed