{"_id":"5b6d9aea4f1c1b096a8b63ef","slug":"191533909738-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के अंतर्गत पशु विज्ञान केंद्र गुरुग्राम द्वारा गांव मित्रोल में चल रहा अनुसूचित जाति की महिलाओं का पशुपालन प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विस्तार शिक्षा निदेशालय हिसार के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह श्योकंद ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं ही पशुओं की ज्यादा देखरेख करती हैं। महिलाएं पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अधिक आमदनी अर्जित कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें पशुओं की अच्छी नस्ल, उनकी देखभाल, टीकाकरण, पशु आहार आदि की जानकारी होनी चाहिए। शिविर संयोजिका डॉ.रेखा दहिया ने पशुओं की नस्ल चयन, रखरखाव, टीकाकरण, दूध व दूध पदार्थों को बनाने, डेयरी योजनाओं, खनिज मिश्रण आदि की प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सरपंच जोगेंद्र चौहान ने निदेशक डॉ. श्योकंद का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके बाद प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।