{"_id":"5b5b0c914f1c1b4a748b7358","slug":"191532693649-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
पलवल। पुलिस विभाग द्वारा आपकी संगनी कार्यक्रम के तहत गांव दूधौला के सरकारी स्कूल में छात्राओं को मनचलों से निपटने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में पुलिस की महिला टीम द्वारा जहां छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, उन्हें बताया कि महिला पुलिस ही नहीं पूरा पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। छात्राओं को बताया कि उनके साथ रास्ते में, घर में या स्कूल आदि में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अश्लील हरकत होने पर तुरंत महिला सेल नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त करें। पुलिस टीम ने बताया कि आसपास भी किसी तरह की महिला उत्पीड़न को देख तुरंत महिला हेल्प लाइन पर सूचित करें, ताकि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकें। छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के द्वारा आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। ब्यूरो