{"_id":"5b489c3c4f1c1b48748b4568","slug":"191531485244-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर परिवार पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला
Updated Fri, 13 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में घुसकर परिवार पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर एक परिवार पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। परिवार पर लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सतबीर के अनुसार गांव अहरवां निवासी प्रेमचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ गत 28 जून को अपनी बहन के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां वह अपने परिवार के साथ आराम कर रहा था। तभी गांव पहाड़ी हथीन निवासी बड़ा चंद्रभान , सुशीला , कृष्ण , छतरदेव , चेतन उर्फ राहुल और बिजेंद्र आए और उन्होंने आराम कर रहे परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में पीड़ित की पत्निी और दो बेटों को गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि घर में घुसे लोगों ने लाठी डंडो व कुल्हाड़ी से वार किया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उक्त छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।