{"_id":"5f47ebdb8ebc3e17600b8c59","slug":"19-beats-corona-15-nes-patient-found-palwal-news-noi532375346","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 ने दी कोरोना को मात, 15 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 ने दी कोरोना को मात, 15 नए मरीज मिले
विज्ञापन
19 ने दी कोरोना को मात, 15 नए मरीज मिले
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 15 नए मरीज मिले, वहीं 19 रोगी महामारी को मात देकर घर लौट गए। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1440 तक पहुंच गया है, इसके अलावा 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। 1331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में 30418 लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं। इनमें से 16975 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। 13443 लोग अब भी सर्विलांस पर हैं। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 23 मरीजों सहित जिले में कुल 109 मरीजों का उपचार चल रहा है। 30598 सैंपल की जांच हो चुकी है, इनमें से 28686 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 472 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। सिविल सर्जन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को महामारी के प्रति जागरूक कर रहा है। सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे अभ्यास के रूप से हम बाहर जाते समय एक जैकिट या स्वैट शर्ट अपने साथ ले सकते हैं, जिसे अपने कार्य स्थल या घर पहुंचने पर हटा सकें।