फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात बदमाश सहरून उफ़ॱर डमरू

आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात बदमाश सहरून उफ़ॱर डमरू

Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात बदमाश सहरून उफ़ॱर डमरू
आखिरकार पकड़ा गया कुख्यात बदमाश सहरून उर्फ डमरू
विज्ञापन

हथीन। सोशल मीडिया पर सस्ता प्लास्टिक दाना उपलब्ध कराने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले एवं अन्य कई मुकदमों में वांछित रहे कुख्यात बदमाश सहरून उर्फ डमरू निवासी रूपड़ाका को बहीन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात बदमाश को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी बहीन सत्यनारायण ने बताया कि उक्त आरोपी को सत्रह सितंबर 2018 को होडल सीआईए की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया था। उसी समय से वह फरार चल रहा था। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी ने दस अप्रैल 2018 को राजकोट गुजरात निवासी हिमांशु भाई को सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ता प्लास्टिक दाना उपलब्ध कराने के नाम पर बुलाया। गन पॉइंट पर अपने नौ अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 लाख रुपये लूट लिए। इसके अलावा 23 अप्रैल 2018 को भी पुणे निवासी दिवाकर और महाराष्ट्र निवासी रसिक लाल शाह को बंधक बनाया था। इस मामले में भी उक्त बदमाश वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed