फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दोहरे हत्याकांड की अब जांच करेगी सीआईए

दोहरे हत्याकांड की अब जांच करेगी सीआईए

Fri, 15 Feb 2019 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड की अब जांच करेगी सीआईए
दोहरे हत्याकांड की अब जांच करेगी सीआईए
विज्ञापन

हथीन। मिन्डकोला कांड के दोहरे हत्याकांड की जांच अब पलवल सीआईए करेगी। यह जानकारी देते हुए डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों कुंवरपाल और लेखन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य कागजात हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से ले लिए हैं। इसकी गहनता से जांच की जिम्मेदारी पलवल सीआईए के इंचार्ज सुरेश भड़ाना को सौंपी गयी है। अधिकारी दोनों के अपहरण और उसके बाद ईको कार में मिले जले हुए शवों, मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त डीएनए रिपोर्ट भी उत्तर प्रदेश से लाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी दोनों राज्यों की पुलिस ने नहीं दिखाई है। इस बारे डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है उन्हें इस बारे में अधिकृत रूप से कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed