{"_id":"5c2e3280bdec2256bb251d0d","slug":"181546531456-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार का भय दिखा कार और बाइक लूटी
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंचारी स्थित गौंछी ड्रेन के पास बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर स्विफ्ट कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बडसरा मध्य प्रदेश निवासी उमेश, योगेंद्र व भूरा फरीदाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वह बंचारी के निकट पहुंचे तो अज्ञात गाड़ी सवार बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर उन्हें रोका और गाड़ी लूटकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं गुरुग्राम कैनाल के नूंह रोड स्थित पुल पर बुधवार देर रात एक बाइक चालक से बदमाशों ने बाइक लूट ली और मारपीट की। पीड़ित ने हथीन थाना में मामले की शिकायत देकर बाइक बरामदगी की मांग की है। पीड़ित वसीम ने बताया वह बुधवार रात आठ बजे दुरैची गांव से बाइक से महलूका जा रहा था। बिघावली गांव स्थित कैनाल के पुल पर दो लोगों ने रोककर मारपीट कर उसे कैनाल में फेंक दिया और बाइक को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने समाचार भेजे जाने तक इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।