फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   धरने पर बैठे किसानों ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

धरने पर बैठे किसानों ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप

Thu, 20 Dec 2018 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों ने लगाया सरकार पर भेदभाव का आरोप
सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। दिल्ली-मुंबई, वडोदरा राजमार्ग के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन का मुआवजा गुरुग्राम की तर्ज पर देने के लिए किसानों का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि इसी राजमार्ग के लिए एक स्थान पर जमीन का मुआवजा तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ दिया जा रहा है दूसरी तरफ मात्र एक करोड़ 62 लाख रुपये। यह किसानों के साथ अन्याय है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा राजमार्ग के लिए पलवल जिले के बड़े गांव मंडकौला की भी काफी जमीन अधिग्रहण की जा रही है। इसके अलावा केएमपी के लिए भी मंडकौला में गोलाई के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। किसानों को जब इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें जमीन अधिग्रहण करने पर एक एकड़ का एक करोड़, 62 लाख रुपये मुआवजा तय किया गया है। जबकि इसी राजमार्ग के लिए गुरूग्राम में एक एकड़ के लिए तीन करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही किसानों ने अधिग्रहण का विरोध करना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसान राजवीर पोंडरी, नानक मेंबर मिंडकोला, जुगला नंबरदार, भुल्लन, रामपाल, राजेन्द्र, घनश्याम एवं जैकम, सुनील डागर का कहना है कि यदि उन्हें गुरुग्राम की तर्ज पर जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो वे धरना जारी रखेंगे तथा आगे और भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed