{"_id":"5c0ea55dbdec224167139e97","slug":"181544463709-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई में शामिल होने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई में शामिल होने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई में शामिल होने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या
-गांव के ही एक कार्यक्रम में गया था नवीन
- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने नाराजगी जताकर किया हंगामा
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव बामनीखेड़ा में सगाई समारोह में शामिल होने गए एक 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद लेने से मना करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस के आश्वासन के करीब एक घंटे बाद दाह संस्कार करने के लिए तैयार हुए।
पलवल के गांव बामनीखेड़ा निवासी महावीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की रात को गांव निवासी कपिल की लगन-सगाई का प्रोगाम शुगर मिल के पास स्थित एक फॉर्म हाउस में चल रहा था। उसने बताया कि उसका बेटा नवीन भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रात करीब दस बजे उसकी मां कमलेश ने फोन कर उससे घर आने को कहा। लेकिन नवीन ने कहा कि अभी प्रोगाम चल रहा है और वह प्रोगाम खत्म होने के बाद घर आ जाएगा। उसके थोड़ी देर बाद वाटिका मालिक प्रदीप के पिता ज्ञानचंद का फोन आया कि आपके पुत्र नवीन की तबीयत खराब हो गई है और वे जल्द ही पलवल के एपेक्स अस्पताल पहुंच जाएं। परिजनों को अस्पताल पहुंचने तक अस्पताल प्रबंधन ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नवीन की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार नवीन के कान व नाक से खून बह रहा था। इसके अलावा उसके शरीर पर भी चोटों के निशान थे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नवीन की मौत प्रदीप, ज्ञानचंद, कपिल, राजू, मोनू, संजू, आशू व वाटिका के चौकीदार राजू व सुरेश द्वारा मारी गई चोटों के कारण हुई है। दूसरी ओर नवीन की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन भी सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में पहुंच गए। जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शव को लेने से मना कर दिया। इसके अलावा वह आरोपियों की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार व डीएसपी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे के बाद परिजन शव का दाह संस्कार कराने के लिए राजी हुए। डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नवीन की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।