{"_id":"5ba683b0867a557f5345534f","slug":"181537639344-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता नरेश गुर्जर में ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर किया पलटवार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता नरेश गुर्जर में ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर किया पलटवार।
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता नरेश गुर्जर का बीजेपी पर पलटवार
होडल । प्रदेश में जनता में हाहाकर मचा हुआ है। अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। किसान, व्यापारी, मजदूर सहित सभी वर्ग दु:खी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार व नेताओं ने चुनाव में सैकड़ों वादे किए थे। लेकिन एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। नोटबंदी, जीएसटी और बैंक अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया में जनता को उलझाया हुआ है। आने वाले चुनावों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी। यह बात कांग्रेस संसदीय समिति के पूर्व सदस्य नरेश गुर्जर ने कहीं। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होडल विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपये आने की बात कहकर सभी लोगों के अकाउंट खुलवाये हैं। अब खाता चालू रखने के लिए उन्हें ही चार्ज देना पड़ रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार सिर्फ कागजी विकास करवा कर अपनी पीठ थपथपा रही है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी कोई एक उपलब्धि बताए जो इन्होंने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए काम किया हो। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी। बढ़ती कीमतों की वजह से आम आदमी का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और रक्षा करने वाला जवान सीमा पर शहीद हो रहा है। वित्त मंत्री के सहयोग से लोग देश का पैसा लेकर भाग रहे हैं।