फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सड़क निर्माण में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की गुणवता पर ध्यान दें अधिकारी: डीसी

सड़क निर्माण में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की गुणवता पर ध्यान दें अधिकारी: डीसी

Fri, 24 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में इस्तेमाल निर्माण सामग्री की गुणवता पर ध्यान दें अधिकारी: डीसी
लोगों की संतुष्टी के बिना नहीं होगी ठेके दारों को पैसों की अदायगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांवों और शहरी क्षेत्रों में बनाई जा रही सड़कों में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर अब उपायुक्त गंभीर हो गए हैं। उपायुक्त ने लोकसंपर्क, नगर परिषद और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि बनाई जाने वाली सड़कों से जब तक वहां के स्थानीय लोग संतुष्टी न जता दें, ठेकेदार की अदायगी न की जाए। ठेकेदार की अदायगी बिना लोगों की संतुष्टी लिए की गई तो उसकी जिम्मेदारी अधिकारी की होगी।
उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने ऐसा हाल ही में कई गांवों में बनाई जा रही सड़कों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए गए थे। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इसके लिए उपायुक्त और सीएम विंडो पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर आदेश दिए कि इस तरफ ध्यान दें तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता न किया जाए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच अवश्य करें। अगर कोई फर्म निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान नहीं दे रही है तो ऐसी फर्म का भुगतान न किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो और हरपथ पर आने वाली शिकायतों का समाधान भी जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए। नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण पर विशेष ध्यान देते हुए ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कचरा प्रबंधन के लिए चयनित फर्मों की सूची लेकर इस संबंध में उचित कार्यवाही करें। उपायुक्त ने मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर पीने के पानी के सैंपल लें तथा पानी के अवैध कनेक्शनों को वैध कराएं व बारिश के मौसम के मद्देनजर सीवरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। बैठक में नगराधीश आशिमा सांगवान, पलवल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, होडल के एसडीएम गजेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed