फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   केएमपी पर कैंटर व ट्रोला की टक्कर में एक की मौत एक घायल

केएमपी पर कैंटर व ट्रोला की टक्कर में एक की मौत एक घायल

Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
केएमपी पर कैंटर व ट्रोला की टक्कर में एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
केएमपी पर कैंटर व ट्रोला की टक्कर में एक की मौत एक घायल
-अन्य दुर्घटना में एक की मौत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस हाइवे पर सोमवार की सुबह तड़के करीब पांच बजे एक कंटेनर में पीछे से तेज गति में आए ट्रोला द्वारा टक्कर मारने से कंटेनर में सवार परिचालक की मौके पर ही मौत गई, जबकि चालक घायल हो गया। चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल को उपचार के लिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार एक कैंटर सोमवार को तड़के करीब पांच बजे रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। जब वह महेशपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आए एक ट्रोला ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। जिससे कैंटर व ट्रौला पलट गए। उनके पलटते ही कैंटर का परिचालक रेवाड़ी के बावल निवासी धर्मवीर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मी ने सदर पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। गांव मडनाका निवासी हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई जोगिंद्र को एक कार ने गांव मठेपुर के नजदीक टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed