{"_id":"5b605dd34f1c1b07788b6f12","slug":"181533042131-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवतियों के अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 29 जुलाई को उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसे पता चला कि उसकी बेटी को गांव के ही रवि, विजय, राहुल, समय सिंह, राधा व विजयराम अपहरण कर ले गए। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी है कि 28 जुलाई को उसकी 15 वर्षी पुत्री घर से स्कूल के लिए गई थी, परंतु वापस नहीं लौटी। मालूम करने पर उसे पता चला कि उसकी पुत्री कोई नामालूम व्यक्ति अपहरण कर ले गया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
शराब पीकर हुड़दंग करते गिरफ्तार
पलवल। हथीन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हुड़दंग करते गांव घर्रोट निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने गांव घर्रोट निवासी संजू को गांव के ही बस स्टैंड से, अशोक को स्वामीका मोड़ के समीप से तथा राजकुमार को हथीन विश्रामगृह के समीप शराब पीकर हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज किए हैं। गांव जोधपुर निवासी प्रवीण ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी मोटरसाइकिल गांव से ही चोरी हो गई। इसी प्रकार गांव पूठली निवासी देवेंद्र ने हथीन थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी मोटरसाइकिल गांव से ही चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।