फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   किसान ने मानपुर गांव में गोली मार कर की आत्महत्या

किसान ने मानपुर गांव में गोली मार कर की आत्महत्या

Sat, 21 Jul 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
किसान ने मानपुर गांव में गोली मार कर की आत्महत्या

विज्ञापन
किसान ने मानपुर गांव में गोली मार कर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। मानपुर गांव में 47 वर्षीय किसान धर्मराज ने देशी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि व्यक्ति के परिवार को गोली मारने की वजह नहीं पता है। किसान के परिजन इसको आत्महत्या ही बता रहे हैं। पुलिस ने मृतक धर्मराज के भतीजे मनोज की शिकायत पर आत्महत्या तथा आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसान के एक रिश्तेदार ने बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में गए तो उनका चाचा धर्मराज चारपाई पर मृत पड़ा था वहां पर खून बह रहा था। बताया गया है कि धर्मराज ने देशी पिस्तौल अपनी कनपटी पर रखकर गोली मार ली। गोली सिर को चीरते हुए दीवार से जा टकराई। मामले की सूचना बहीन पुलिस को दी गई। बहीन पुलिस ने मनोज की शिकायत पर 174 की कार्रवाई की। इसके साथ चूूंकि अवैध हथियार से गोली चली थी। इसलिए आर्म एक्ट की धारा भी मामले में लगाई गई। जांच अधिकारी नियाज मोहम्मद ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed