फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दो विवाहिताओं प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला दर्ज।

दो विवाहिताओं प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला दर्ज।

Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
दो विवाहिताओं प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला दर्ज।
दो विवाहिताओं को घर से निकाला, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र से शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो विवाहिताओं को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनकी सुसराल पक्ष 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पोप सिंह के अनुसार पलवल के मोहन नगर निवासी प्रीति ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी सुल्तानपुरी (दिल्ली) निवासी बंटी के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान-दहेज भी दिया था। लेकिन उसके सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से दहेज में एक कार व एक लाख रुपये नकद लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति, सास अनीता व ससुर चंद्रभान ने प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं दूसरे मामले में एक पीड़िता ने शहर थाना पुलिस दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी पलवल की परशुराम कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज में तीन लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। छेड़छाड़ व दहेज का विरोध जताने पर पीड़िता को उसके पति, ससुर, सास, देवर, जेठ व जेठानी ने मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed