फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आटो चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार

आटो चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
आटो चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार
ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड चौक स्थित गुरुनानक अस्पताल के समीप से चोरी हुए ऑटो को 24 घंटे में बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि गांव घोड़ी निवासी देवीचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 15 नवंबर की शाम को वह किसी काम से गुरु नानक अस्पताल आया था और ऑटो को खड़ा कर अंदर चला गया। पीड़ित जब वापस आया तो वहां से ऑटो नहीं था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के दौरान 16 नवंबर की शाम को किठवाड़ी चौक से ऑटो को बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले गांव घुघेरा निवासी विरेंद्र और शेखपुरा मोहल्ला निवासी साहिल को भी गिरफ्तार किया। ब्यूरो

थाने में चल रही पंचायत में की मारपीट
पलवल। चांदहट थाना परिसर में झगड़े के मामले में चल रही पंचायत में एक व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार फरीदाबाद मोटूका नंगला निवासी देवेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गांव नांगल ब्राह्मण में सुसराल है। उसका ससुराल के लोगों से झगड़ा चल रहा है। 16 नवंबर को वह अपनी सुसराल आया था। जहां उसका ससुराल के लोगों से फिर से झगड़ा हो गया। इस पर पंचायत बैठाई गई।वहीं दूसरी ओर झगड़े की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी रामजीवन भी मौके पर गए। उन्होंने कहा कि आप सभी पंचायत थाना चलकर करें। सभी पंचायत के लोग थाना परिसर में पहुंच गए और पंचायत करने लगे। उसी दौरान पंचायत में उपस्थित कुछ लोगों ने देवेंद्र के पुत्र पर गांव नांगल ब्राहमण निवासी ओमप्रकाश, मिथून, आजाब सिंह, नीरज, अशोक, ऋृषि व मनोज पर हमला कर दिया। देवेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मिथुन व आजाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


छींटाकशी करने जबरन फोटो खींचने का आरोप
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जब वह विरोध करती है तो वह अपने मोबाइल में उसकी फोटो खींचता है। थाना के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि युवती का आरोप है कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है तो गांव पहरुका निवासी सोनू उसके साथ छेड़छाड़ करता है, जब वह इस बात का विरोध करती है तो वह उसकी फोटो अपने मोबाइल में खींच लेता है। इस संबंध में युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी। युवती ने परिजनों की मदद से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed