{"_id":"5bdf2814bdec2269377f7a2e","slug":"171541351444-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
पलवल। घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ की गई मारपीट के दौरान घायल हुए हृदय के मरीज की मौत के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या का एक आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हथीन गेट चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पलवल के सैय्यद वाड़ा मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 30 अक्तूबर की शाम को वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उसी समय मोहल्ला निवासी शीशपाल उर्फ यशपाल, सुनील उर्फ सचिन, चेतराम, महेंद्र व मणीराम ने घर में आकर पीड़ित, उसकी पत्नी मानसी, पुत्र सुधांशु, भतीजे गौरव व आदित्य के साथ मारपीट की थी। पीड़ित का आरोप है कि उसका भतीजा आदित्य हृदय का मरीज है। मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने धक्का मारकर आदित्य को गिरा दिया था। जिससे उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। उपचार के लिए आदित्य को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान 31 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शीशपाल उर्फ यशपाल, सुनील उर्फ सचिन, चेतराम व महेंद्र को गत 3 नवंबर को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी मणीराम फिलहाल फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।