फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मर्रोली गांव में सूचना जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी ने किया रात्रि ठहराव

मर्रोली गांव में सूचना जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी ने किया रात्रि ठहराव

Fri, 24 Aug 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
मर्रोली गांव में सूचना जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी ने किया रात्रि ठहराव
मर्रोली गांव में सूचना जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टी ने किया रात्रि ठहराव
विज्ञापन

-भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को दी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल।। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की टीम ने गांव मर्रोली में रात्रि ठहराव करके विकास गीतों और प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म चलाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भाजपा मीडिया सलाहकार सत्य नारायण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गांव के सरपंच अशोक मोहर हरि ने मुख्य अतिथि का पगड़ी बांधकर स्वागत व्यक्त किया। कार्यक्रम में मर्रोली के पूर्व सरपंच नानकचंद ने हरियाणा सरकार की इस नई मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी मिल रही है।
इस अवसर भाजपा मीडिया सलाहकार सत्य नारायण शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिला पलवल में एलिवेटेड पुल, सड़कों का चौड़ीकरण व सुधारीकरण, दूधौला में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला में चहुंमुखी विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को पूर्ण करवाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विभाग की भजन पार्टियों द्वारा प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। अंत्योदय केन्द्र, सीएम विंडो, डिजिटल इंडिया, सक्षम योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर विभाग की भजन पार्टी लीडर शिब्बन व विक्रम मंडली के सदस्य मुकुट, जवाहर सिंह, खण्ड प्रचार कार्यकर्ता हरीचन्द व हेतराम ने कार्यक्रम में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed