{"_id":"5b7c0d5942c792463a2e4a6d","slug":"171534856537-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज जुटा रहा तैयारियों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज जुटा रहा तैयारियों में
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज जुटा रहा तैयारियों में
-पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन/ पलवल। बुधवार को मनाई जाने वाली बकरीद के त्यौहार को लेकर जहां मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस कप्तान ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को जिले में जहां-जहां नमाज अदा की जानी है, वहां पर सुरक्षा के इंतजाम रखने के आदेश दिए हैं। वहीं जिले के लोगों से भी अपील की है कि वे ईद के मौके पर आपसी भाईचारा बनाए रखें।
पलवल में ईद की नमाज हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे पढ़ी जाएगी। ईदगाह व आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया। मंगलवार को ईदगाह के अंदर और बाहर सफाई कराई गई। वहीं हथीन क्षेत्र में भी बकरीद की विशेष नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों (ईद बकरीद की नमाज के लिए मुर्करर विशेष स्थान) को साफ सफाई करके उसे तैयार किया जा रहा है ताकि लोग सुबह विशेष नमाज अदा कर सकें।
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों में ईद के सवा दो माह बाद आने वाले बकरीद के त्योहार का अलग ही महत्व होता है। विशेष नमाज अदा की जाती हैं। नमाज के बाद पशुओं की कुर्बानी दी जाती हैं। कुर्बानी के रूप में जिस पशु की कुर्बानी दी जाती है उसके मीट को एक दूसरे को आदान प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि बकरीद पर कुर्बानी के समय ऐसी कोई गलत कुर्बानी न दें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे तथा आपसी भाईचारा खराब। उन्होंने अपील की है कि इस पर्व को आपसी भाईचारे से मनाएं। वहीं ईद से एक दिन पहले शहर के बाजार में खरीददारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने त्यौहार को लेकर कपड़े, बर्तन व पकवान बनाने के सामान की खरीद की। त्यौहार के चलते पूरे दिन बाजार में रौनक रही।