{"_id":"5b79add342c7924658643508","slug":"171534701011-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने के आरोप में दर्ज मुकदमे को बताया झूठा, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने के आरोप में दर्ज मुकदमे को बताया झूठा, लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने के आरोप में दर्ज मुकदमे को बताया झूठा, लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शनिवार की शाम करीब छह बजे गौड़ोता रेलवे फाटक पार कालोनी में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस द्वारा दो युवकों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर रविवार को लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि जिस युवक ने गोली मारने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है वह सरासर झूठा है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि मुकदमे में निष्पक्षता से जांच की जाए।
गौड़ोता रोड पर रेलवे फाटक पार बसी कालोनी में शनिवार की शाम करीब छह बजे युवक राहुल पुत्र राम खिलाड़ी घर के पास घूम रहा था। तभी वहां कालोनी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों द्वारा राहुल को गोली मारकर घायल कर दिया था। राहुल ने पुलिस में दी शिकायत में अपने हुए हमले के आरोप में राहुल पुत्र घंसी व राजू पुत्र डिगंबर पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस मामले में जिन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनके परिजन थाने में पहुंच गए तथा प्रदर्शन करते हुए इस झूठे मुकदमे को रद्द करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जांच करा उल्टा घायल राहुल के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की जांच कराएंगे।