{"_id":"5b606a344f1c1b572f8b7814","slug":"171533045300-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ रेप
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
हथीन। बहीन थाना के एक गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि एक आरोपी ने दबाव बनाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते तीन पकड़े
हथीन। हथीन थाना पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से सार्वजनिक रूप से शराब पीने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि घर्रोट निवासी संजू को बस स्टैंड घर्रोट से, अशोक निवासी घर्रोट एवं इसी गांव के राजकुमार को भी गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधम सिंह बलिदान दिवस मनाया गया
हथीन। पीडब्ल्यूडी रेस्टहाऊस हथीन में मेवात सभा द्वारा अमर शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान सरफुद्दीन मेवाती ने की। इस अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय से सेवानिवृत्त अधीक्षक हाजी मोहम्मद जकरिया ने विस्तार से उधम सिंह के जीवन चरित्र के बारे में प्रकाश डाला। सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह रावत, प्रभु दयाल आर्य, आसिफ, रविंद्र पहाडी, दिनेश पूठली, डॉक्टर नूर मोहम्मद, हनीफ, मनोहरी, राकेश आर्य, वेदराम, रमेश, बलदेव पटवारी, इंद्र, दयाराम आदि ने भी अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
अभय चौटाला उटावड में आज
हथीन। इनेलो विधायक दल के नेता अभय चौटाला बुधवार को हथीन उपमंडल के गांव उटावड में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक सेल के प्रधान शमीम ने बताया कि अभय चौटाला आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी देंगे।