{"_id":"5b60564f4f1c1bac7d8b5a3b","slug":"171533040207-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मनाया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मनाया शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने मनाया शहीदी दिवस
पलवल। युवा व्यापारियों द्वारा मंगलवार को दिनेश वर्मा के बस स्टैंड के निकट स्थित कार्यालय पर शहीद उधम सिंह की 78वां का शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता राजेश शर्मा ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को माइकल ओ डायर को उनके ही देश में जाकर मारा था और वहां से भागने की कोशिश नहीं की तथा गिरफ्तारी दे दी। उन्हें 31 जुलाई 1940 को फांसी दे दी गई थी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग व दिनेश वर्मा ने कि शहीद उधम सिंह जैसे वीरों की बदौलत आज हमारा देश स्वतंत्र है। हमें ऐसे देशभक्तों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने चाहिए। इस मौके पर डॉ. शिव कुमार शर्मा, तुषार सिंगला, यशपाल गोयल, वेदन भारद्वाज, विक्की भारद्वाज, श्याम, कृष्णा शर्मा, सुभाष गुप्ता, बोधराज राज, मनोज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।