फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   17 New Corona positive in Palwal

कोरोना के 17 नए मरीज मिले, 762 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 25 Jul 2020 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
17 New Corona positive in Palwal
कोरोना के 17 नए मरीज मिले, 762 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन

पलवल। जिले में शनिवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले, इसके साथ ही संक्रमित का आंकड़ा 762 पहुंचा गया है। अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि 35 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अभी तक 619 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 143 उपचाराधीन हैं। पलवल में अब तक सर्विलांस पर 14867 लोग आ चुके है, इनमें से 8916 की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में 5951 लोग सर्विलांस पर हैं। 379 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 14949 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 13608 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 82 प्रतिशत पहुंच गया है।
घर-घर स्क्रीनिंग
सिविल सर्जन ने बताया कि कंटनेमेंट जोन में शनिवार को करीब 150 से अधिक घरों में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य कर्मी भी जांच करने में जुटे हैं। आयुष विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन में लोगों को काढ़ा पिलाकर उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को भी कोविड उपचार के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आयुष विभाग की तरफ से योग आदि क्रियाएं कराई जा रही हैं। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी जारी है।
विज्ञापन

काउंसलिंग भी कर रहा स्वास्थ्य विभाग
सिविल सर्जन ने बताया कि नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। 9274 लोगों की काउंसलिंग भी की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed