{"_id":"5c3f6f44bdec2273521d9683","slug":"161547661124-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाईक सहित तीन गिरफतार, कट्टा व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाईक सहित तीन गिरफतार, कट्टा व कारतूस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की सात बाइक सहित तीन युवक गिरफ्तार
- दो कट्टा और पांच कारतूस भी बरामद, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा जेल
- एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही दर्ज है पुलिसकर्मी पर फायरिंग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने पुन्हाना चौक के पास से चोरी की बाइक सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के पास से चोरी की सात बाइक, दो कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पकडे़ गए आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से ही पुलिसकर्मी पर फायरिंग किए जाने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों के नाम आयुब व साजिद निवासी गांव सीसन जुरहेडा और भूरा उर्फ शौकीन निवासी लुहिंगाकला पुन्हाना बताए हैं।
डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि तीन युवक चोरी की बाइक लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुन्हाना चौक के पास बताए गए स्थान पर पुलिस टीम पहुंच गई और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच बाइक सवार आयुब और साजिद पुलिस जांच को देख भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आयुब ने रोके जाने पर हेड कांस्टेबल देवी सिंह पर कट्टा तान दिया। इससे पहले भी आयुब ने गुरुग्राम में एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी थी, जिसका गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने साजिद और आयुब के पास से दो कट्टा और पांच कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद की है। जबकि आरोपी भूरा के पास से पुलिस ने आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई सभी बाइक को जब्त कर नंबर प्लेटों की जांच की जा रही है।
चोरी के एक अन्य मामले में युवक काबू
पुलिस ने चोरी के एक अन्य मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। मामले में थाना जांच अधिकारी उप निरीक्षक ब्रहमपाल ने बताया कि बेढा पट्टी निवासी दिनेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को चोर उसके घर के नीचे लगी बाइक और दो मोबाइल चुराकर ले गए। शिकायत में इसके अलावा एक कपडे़ की दुकान और एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय से भी नगदी चोरी की वारदात हुई थी। बताया जाता है कि इसी रात को चोरों ने रेलवे रोड स्थित एक नाई की दुकान का शटर तोड़कर वहां से एलईडी व अन्य सामान चुराया था। पुलिस ने चोरी के मामले में पंकज निवासी फरदडी जिला नूंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस पकडे़ गए आरोपी से चोरी की सभी वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।