फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइकों की भिडंत में एक घायल

बाइकों की भिडंत में एक घायल

Wed, 16 Jan 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिडंत में एक घायल
बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक घायल हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर दूसरे अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार गांव डिबई, जिला अलीगढ़ (यूपी) निवासी बनवारी लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत चार जनवरी को उसका भाई मंगल उर्फ सुशील बाइक पर सवार होकर किसी काम से पलवल की तरफ जा रहा था। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पेलक के पास तेज रफ्तार से आए बाइक सवार युवक ने मंगल की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से मंगल घायल हो गया।

नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने आरोप, मामला दर्ज
पलवल। सदर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 13 जनवरी को उसकी बेटी बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश करने पर पता चला कि उसे गांव बामनीखेड़ा निवासी दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और इस मामले में दीपक का साथ उसके साथी आजाद ने भी दिया है।
विज्ञापन


नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
पलवल। एक युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही महिला थाने की दुर्गा शक्ति गाड़ी मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुर्गा शक्ति गाड़ी की इंचार्ज सुमित्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर में घुसकर एक युवक द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई है। सूचना मिलते ही दुर्गा शक्ति गाड़ी की इंचार्ज व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां पर एक पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत दी कि वह अपने घर से थोड़ा दूर काम कर रही थी और उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान मौका देख गांव निवासी अमित गलत नियत से घर में घुस आया और पीड़िता की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की की आवाज सुनकर पीड़िता व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed