{"_id":"5c27af0dbdec2256c66bbf14","slug":"161546104589-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की घोषणा पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की घोषणा पर बांटी मिठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की घोषणा पर बांटी मिठाई
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों के हित में की घोषणाओं पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश बैसला के नेतृत्व में निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला के निवास पर मिठाई बांटी। सतीश बैसला व मुकेश सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के 44 हजार कृषि पंप कनेक्शन जारी करने, कृषि पंप कनेक्शन तुरंत जारी करने के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे 25 हजार छोटे किसानों को फायदा मिलेगा। 15 हजार सोलर पंप कनेक्शन किसानों को मिलेंगे। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता राजकुमार चौहान, जिला महासचिव अनिल, वसीम खान, जिला उपाध्यक्ष भगत चौहान, महेश कुराली, कैलाश नंबरदार समेत अन्य मौजूद रहे।
दीपक शर्मा बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य दीपक शर्मा धतीर को परिषद की हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति कर्णावती गुजरात में चल रहे परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई है। दीपक शर्मा इससे पहले जिला संयोजक, विभाग सह संयोजक व विभाग संयोजक के पद पर भी रह चुके हैं। दीपक शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए परिषद के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।