फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नगर परिषद की बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

नगर परिषद की बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

Tue, 18 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा
पार्षदों ने जोर-शोर से उठाईं वार्ड की समस्या
विज्ञापन

-नगर परिषद कार्यालय में हुई परिषद के पार्षदों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को परिषद के पार्षदों द्वारा बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता परिषद के चेयरमैन राज गोपाल ने की। बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को जोर शोर से उठाया। कई महीने बाद हुई इस बैठक में मौजूद पार्षदों ने हर महीने बैठक किए जाने का प्रस्ताव भी रखा। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर भी विचार विमर्श किए गए।
वार्ड पार्षदों ने शहर में पिछले कफी समय से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था के मुद्दे को भी जोर शोर से उठाया। जिस पर सभी पार्षदों ने शहर की सफाई के ठेके को दुबारा छोड़ने, घर-घर से सफाई कराने और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को तुरंत प्रभाव से हटवाने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया। इस मौके पर पार्षदों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सरकार द्वारा शुरू किया गया खुले में शौच मुक्त अभियान फेल हो गया है। पार्षदों ने बताया कि इस अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों की केवल एक किश्त ही पहुंच सकी है। बैठक में इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा नालियों की सफाई के लिए मशीन खरीदने, ढाई हजार एलईडी लाइटें खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। इसमेें आउट सोर्सिंग के तहत नगर परिषद में रखे गए कनिष्ठ अभियंताओं को हटाने और पिछले दिनों ही कार्यकारी अभियंता द्वारा रिलीव किए गए कनिष्ठ अभियंताओं को नगर परिषद होडल में नियुक्ति कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में वायस चेयरमैन आशा रानी तायल ने परिषद की बैठक में सेवा निवृत्त अधिकारी द्वारा बैठक में कार्यवाही करने अपना विरोध प्रकट कर। प्रशासन से कार्यवाई की मांग की ।
विज्ञापन

इस दौरान परिषद की वाईस चेयरपर्सन आशा रानी तायल, तेज सिंह, प्रीति, राज सिंह, नीतू जैन, देवेश कुमार, सत्यवीर, मनीषा देवी, राजेश, जसवंत, दयाबती, लखनलाल, ताराचंद, सुषमा, राजू, सतवीर सिंह, प्रिया, इंद्रेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed