{"_id":"5bd73797bdec2269332774e9","slug":"161540831127-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति मंगवाएगी बच्चों के लिए खेल का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति मंगवाएगी बच्चों के लिए खेल का सामान
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति मंगवाएगी बच्चों के लिए खेल का सामान
पलवल। पृथला पंचायत समिति की सोमवार को हुई बैठक में विकास के लिए आई 30 लाख रुपये की राशि में से 10 लाख रुपये से ब्लॉक में बच्चों के लिए खेलकूद का सामान खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कहा गया कि ब्लॉक में आने वाले गांवों में बच्चों को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए खेल का सामान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनकी प्रतिभा निखर सके। समिति की बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सरोज बाला ने की। संचालन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करतार सिंह ने किया। बैठक में 30 लाख रुपये में से 20 लाख रुपये से वार्डों में विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि समिति के सभी इस राशि को बराबर-बराबर बांटकर पक्के काम कराएंगे। इसके अलावा बैठक में पहले आई 60 लाख रुपये की राशि से कराए गए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। समिति सदस्यों का कहना था कि पंचायत समिति वार्डों में सरकार से और ज्यादा राशि मंगवाई जाए, ताकि बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराया जा सके। इस अवसर पर सदस्य गोविंदराम, अशोक तंवर, सुदेश कुमारी, महेश कुमार, मुखरवती, राजेश, सद्दाम, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।