{"_id":"5b606a004f1c1bb35d8b67bc","slug":"161533045248-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बांटे डस्टविन, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बांटे डस्टविन, किया जागरूक
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को कूड़ेदान बांटकर किया जागरूक
पलवल। जिले में स्वच्छता को लेकर भले ही सरकार व प्रशासन गंभीर नहीं है, परंतु जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य अवश्य गंभीर दिखाई दे रहे हैं। प्राधिकरण के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं, वहीं महिलाओं को घरों में कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान भी बांट रहे हैं। विधिक प्राधिकरण के सदस्य लाल सिंह तेवतिया एडवोकेट के नेतृत्व में यहां शिव कालोनी में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड पार्षद पवन भड़ाना व पलवल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन संजीव वैदिक तथा शिक्षाविद् महेंद्र सिंगला के साथ मिलकर महिलाओं को कूड़ेदान बांटे। तेवतिया ने महिलाओं से अपील की कि वे घरों का कूड़ा बाहर सड़क पर न डालेें कूड़ेदान में ही डालें।