फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्कूली बस की टक्कर से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल

स्कूली बस की टक्कर से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल

Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बस की टक्कर से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
स्कूल बस की टक्कर से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल
पलवल। हथीन गेट पुलिस चौकी के पास सोहना गेट चुंगी के पास एक स्कूली बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 13 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई, जबकि उसके पिता मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल पिता को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माता वाला मोहल्ला निवासी रामवीर अपनी 13 वर्षीय पुत्री ज्योति को लेकर दोपहर करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल पर खेतों पर जा रहा था। जब वे सोहना चुंगी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही ग्रीन वेली पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। जिससे ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही बस चालक बस को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बस को कब्जे में लेकर मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed